{"_id":"5c339e51bdec2256a871575a","slug":"201546886737-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशु तथा नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं। फसलों को हो रहे नुकशान किसानों की चिंता बढ़ गई है। शासन प्रशासन की तरफ से इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं करने पर किसानों ने रोष है।
उचौरा में भाकपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि किसानों की घोर उपेक्षा हो रही है। अपनी फसल के लाभकारी दाम न मिलने के कारण किसान अपने बच्चों को किसान नहीं बनाना चाहेंगा। किसान प्रसून पटेल व शिवशंकर पटेल का कहना है कि खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के बढ़े दाम से वैसे ही किसान पहले से ही परेशान था। वहीं छुट्टा पशुओं तथा नील गाय किसानों की हर फसल को खा जा रहे है। किसानों पर जान लेवा हमला भी कर रहे हैं। जिसके कारण किसानों को खेती करने को लाले पड़ गए है। अगर सरकार किसानों को राहत के लिए कोई पहल नहीं करती है तो किसान खेती करना बंद कर देंगे। बैठक में सालिक राम पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, जगन्नाथ, सुभाष पटेल आदि ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।