फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मशरूम उत्पादन कर महिलाएं बन सकती है आत्मनिर्भर

मशरूम उत्पादन कर महिलाएं बन सकती है आत्मनिर्भर

Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मशरूम उत्पादन कर महिलाएं बन सकती है आत्मनिर्भर
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को जन विकास संस्थान नौपेड़वा की ओर से आजीविका सशक्तिकरण परियोजना के तहत मशरूम उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मछलीशहर ब्लाक से पहुंची वंचित समुदाय की पचास भूमिहीन महिला परिवारों को उनकी आजीविका संवर्धन हेतु मशरूम उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. संदीप सिंह ने मशरूम उत्पादन तकनीक पर डेमो करके दिखाया। उन्होंने बताया कि महिलाएं यदि मशरूम उत्पादन करती है तो इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। जिससे महिला सशक्तिकरण में वृद्धि होगी। जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि ने कहा कि भूमिहीन परिवारों के लिए मशरूम उत्पादन आर्थिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। महिलाएं एक समूह के माध्यम से करें तो परिणाम बेहतर होगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में वैज्ञानिक महाजन अली, मोनिका यादव, इंद्रजीत, समर बहादुर सरोज, देवेंद्र ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed