फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 thousand prize murder accused arrested

Jaunpur News: 20 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
20 thousand prize murder accused arrested
खुटहन। रामनगर बाजार से मंगलवार की भोर में पुलिस ने घेरेबंदी कर हत्या के आरोपी सूरज बेनवंशी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सैलून संचालक की सुल्तानपुर जिले में हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आठ सितंबर को इसी थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी आनंद शर्मा उर्फ सोले चंदापुर बाजार में सैलून की दुकान चलाता था। आरोप है कि उसे मेंढ़ा गांव निवासी जवाहर सोनी, बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी अजहर व कूहींकला गांव निवासी पेंटर, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सभापति विश्वकर्मा बहला फुसलाकर सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र स्थित महावीर धाम बिजेथुआ ले गए। जहां तालाब में नहाते समय पानी में डूबकर आनंद शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की गई। इस दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या की साजिश के मामले में दो और आरोपितों का नाम सामने आया। जिसमें एक बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी सूरज बेनवंशी का भी नाम था। उसके घर कई बार दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed