फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2 lakh people did not get Ayushman Golden Card

Jaunpur News: 2 लाख लोगों को नहीं मिला आयुष्मान गोल्डेन कार्ड

Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
2 lakh people did not get Ayushman Golden Card
जौनपुर। आयुष्मान योजना के तहत चयनित लाभार्थियों में से दो लाख लोगों को अभी तक आयुष्मान गोल्डेन कार्ड नहीं मिल पाया है। ऐसे में पात्र लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। कार्ड के लिए 20 अगस्त से कैंप लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिले के 13 लाख 34 हजार 398 लाभार्थियों का चयन गोल्डेन कार्ड के लिए किया गया था। कार्ड बनाने की शुरुआत 14 अप्रैल को की गई। योजना के तहत किसी भी पात्र को पांच लाख का इलाज कराने की सुविधा थी। छह साल बीतने को है, लेकिन अभी तक 11 लाख 31 हजार 370 लाभार्थियों को ही गोल्डेन कार्ड मिल पाया है। दो लाख तीन हजार 28 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनको अभी तक कार्ड नहीं मिल पाया है। योजना सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। योजना के तहत पांच साल की लंबी अवधि बीतने के बाद भी दो लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


----------------------

71,333 लोगों का कराया उपचार

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत जिले में 71,333 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा चुका है। इलाज कराने पर 110.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। मरीजों को समय रहते इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 145 अस्पतालों का चयन किया गया है। इसमें से 33 निजी और 112 सरकारी अस्पतालों का चयन किया है। गोल्डेन कार्ड के पात्र दो लाख लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

वर्जन ...

जिले में 85 फीसदी लोगों को गोल्डेन कार्ड बना दिया गया है। कुछ लोग बचे हुए हैं। सत्यापन नहीं हो पा रहा है। कुछ लोग बाहर रहते हैं तो लोगों ने पता गलत दिया है, इसके कारण उनका कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है।

-डॉ. राजीव यादव, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed