{"_id":"61fabcd05284a9091e73487e","slug":"199-booths-of-the-assembly-will-be-hi-tech-jaunpur-news-vns6366418115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के 199 बूथ होंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के 199 बूथ होंगे हाईटेक
विज्ञापन
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 397 बूथ के सापेक्ष 199 बूथ हाईटेक किए जाएंगे। बूथ की वस्तुस्थिति का आकलन मूल्यांकन निर्वाचन आयोग के अफसरों की निगाहों में होगी। वेबकास्टिंग से मतदान केंद्र या बूथ पर किसी प्रकार की अव्यवस्था और गड़बड़ी नहीं होगी। यह जानकारी उप जिलाधिकारी लाल बहादुर ने दी है।
उन्होंने कहा कि बदलापुर विधानसभा में मतदान के लिए कुल 397 बूथ बनाए गए हैं । इनमें 50 प्रतिशत बूथों को हाईटेक किया गया है। इसमें सुरक्षा के साथ मतदाताओं को होने वाली किसी भी समस्या से निपटने के लिए तैयारी हो रही है। वेबकास्टिंग के लिए चयनित 199 बूथों पर उच्च क्वॉलिटी के वीडियो कैमरे 24 घंटे लाइट के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी । उप जिला अधिकारी ने बताया कि हाईटेक बूथों पर किसी भी तरीके की कोई अव्यवस्था होगी तो उसकी निगरानी सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे निर्वाचन आयोग के अफसरों की निगाहों में होगी। अव्यवस्था के दौरान संबंधित बूथ के पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारी तत्काल हिदायत दे सकते हैं। उप जिला अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर एक सप्ताह पहले वेबकास्टिंग का परीक्षण किया जाएगा। जिससे मतदान के दिन किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वेब कास्टिंग वाले बूथ गुब्बारों से पूरी तरह सजाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अधिकारी लखनऊ से ही किसी बूथ पर शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की मानीटरिंग कर सकते हैं। कहा कि वेबकास्टिंग वाले बूथों की रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है । वेबकास्टिंग बूथों की निगरानी आयोग के साथ जिला कंट्रोल रूम से भी होगी। किसी गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।