फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   195 children were given Annaprashan at Anganwadi centres.

Jaunpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 195 बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Wed, 12 Nov 2025 12:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
195 children were given Annaprashan at Anganwadi centres.
मुंगराबादशाहपुर कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा। संवाद
महराजगंज। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 195 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान बीडीओ रमेश पटेल ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में मां की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल के लिए हर माह विद्यालयों में माताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। असरोपुर प्राथमिक विद्यालय में ब्लाक अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए महिलाएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुनीता सिंह के नेतृत्व में महराजगंज आंगनबाड़ी केंद्र असरोपुर, चेती, रामनगर सहित 206 केंद्रों में पोषण माह के तहत 195 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। इस दौरान 6 माह के बच्चों को ऊपरी आहार देने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed