{"_id":"5cc4ad7bbdec220734072e4a","slug":"191556393339-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगलगी की घटना में किसानों की फसल जलकर हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगलगी की घटना में किसानों की फसल जलकर हुई नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर आगलगी की घटनाओं में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि हजारों बोझ गेहूं जल गया। आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। किसानों की वर्ष भर की कमाई में आग लग जा रही है। शनिवार को शाहगंज, बरईपार, खुटहन, मुंगराबादशाहपुर, सुइथाकला इलाके में आगजनी की घटनाएं हुई।
अज्ञात कारणों से शाहगंज के गौसपुर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते एक सौ बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी न पहुंच पाने से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मछलीशहर कोतवाली के बंगालीपुर गांव के जंगल में भीषण आग लग गई जिससे लगभग 500 छोटे-बड़े पेड़ जलकर राख हो गए। आग करीब 30 एकड़ जंगल क्षेत्र में फैल गई। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सोनहिता नाले के बगल से अनजान कारणों से लगी आग ने जंगल में विकराल रूप धारण कर लिया। किसी ने जिलाधिकारी को फोन से आग की सूचना दिया। इसके दो घंटे बाद कोतवाल मछलीशहर पर्व कुमार सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे और गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से जंगली पशु और काफी मात्रा में पक्षियां भी जल गई।
विज्ञापन
खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में लालजी पासवान की ट्यूबवेल मशीन के शार्ट सर्किट से लगी आग में छ: बीघे खेत में खड़ा गेहूं का डंठल जल गया। आग से मिठाई पासवान का गृहस्थी का सामान व इंद्रजीत पासवान का दो रिहायशी छप्पर, लालता वर्मा के खेत में रखा भूसा भी जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
पंवारा थाना क्षेत्र में विद्युत पावर हाउस के बगल दोपहर में शार्टशर्किट से खेत में रखे 50 बोझ गेहूं जलकर राख हो गई। दोपहर में तेज हवा के कारण विद्युत तार से चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पावर हाउस के बगल पंवारा निवासी ब्रम्हदेव व राजेश दुबे का खेत है। जिसमें 50 बोझ गेहूं रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौडी गांव में शनिवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गांव के संत प्रसाद सिंह व देवनारायण सिंह का तीन बीघा गेहूं समेत गांव के दर्जनों किसानों के गेहूं काटने के बाद खेत में पड़ी पचासों बीघे का पराली जलकर राख हो गया।