फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गैस रिसाव से मंदिर में लगी आग, बाइक जलकर राख

गैस रिसाव से मंदिर में लगी आग, बाइक जलकर राख

Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गैस रिसाव से मंदिर में लगी आग, बाइक जलकर राख
मीरगंज। क्षेत्र के जरौना-जंघई मार्ग पर दुर्गागंज बाईपास के निकट स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को दोपहर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव की वजह से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग से मंदिर में रखा सामान और एक बाइक धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां बच गई। मंदिर के जीर्णोद्धार के मद्देनजर परिसर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। मंदिर के सेवक दयाशंकर मिश्र ने बताया कि रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना हो रही थी। फूलपुर वाराणसी से आए मिस्त्री दिनेश पटेल और विवेक कुमार मंदिर में रहकर राजगीर का काम कर रहे है। इसी बीच दोनों गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस पाइप से रिसाव होने के चलते आग लग गई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में मंदिर में रखा पूजा आदि का सामान और बगल खड़ी बाइक जलने लगी लेकिन सिलिंडर के नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सका। तब तक सारा सामान और बाइक राख हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के चक्कर मे दिनेश पटेल झुलस गा, जिसे पास के अस्पताल में पहुंचाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed