फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19 roads will be repaired with 14.32 crores

Jaunpur News: 14.32 करोड़ से होगी 19 सड़कों की मरम्मत

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
19 roads will be repaired with 14.32 crores
जौनपुर। गांव हो या शहर, खस्ताहाल सड़कें लोगों की परेशानी का सबब बन गई हैं। कभी गड्ढों में वाहन फंसने से जाम लगता है तो कभी राहगीर हादसे का शिकार होते हैं। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करके 26.27 किलोमीटर की 19 सड़कों की मरम्मत कराने के लिए नाबार्ड के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें करीब 14.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये सड़कें बक्शा, सिकरारा, सिरकोनी, जलालपुर, केराकत, डोभी, मुक्तिगंज, धर्मापुर आदि क्षेत्रों की हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव के अनुसार मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के सिठापुर से गोविंद तक संपर्क मार्ग का निर्माण व अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह केराकत क्षेत्र के सूरतपुर अनुसूचित, चौहान बस्ती से संपर्क मार्ग का निर्माण व अनुरक्षण, सिधौनी अनुसूचित बस्ती मार्ग, जफराबाद विधान सभा क्षेत्र से लोहगाजर पिच रोड से सलेमपुर होते हुए कुसिया राज भर बस्ती संपर्क मार्ग, ग्राम धनेजा से सलखापुर मल्लाह बस्ती संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed