फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19 injured in assault incidents

मारपीट की घटनाओं में 19 घायल

Mon, 27 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
19 injured in assault incidents
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को मारपीट की घटनाओं में 19 लोग घायल हो गई। कहीं खेत के विवाद में मारपीट हुई तो कहीं कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। पुलिस सभी मामलों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी हरिकेश और बलराम में खेत को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। उसी विवादित खेत में हरिकेश ने एक माह पहले धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने पौधे उखाड़ दिए। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से हरिकेश (28), राजकुमारी देवी (65), गुलाब (30), सूरज कुमार (22) और द्वितीय पक्ष से बलराम (50), संजय (34) घायल हुए। मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने सभी घायलों को सीएचसी चोरसंड पहुंचाया। एसओ गौराबादशाहपुर रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव में सड़क के पास कूड़ा फेंकने से मना करने पर पड़ोसियों ने दिव्यांग युवक प्रदीप की पिटाई कर दी। उसने थाने में तहरीर दी है। सुरेरी के ही जामडीह गांव निवासी फूलचंद और मूलचंद के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। मूलचंद का आरोप है कि फूलचंद के परिजन सोमवार को उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। रसोई गैस सिलेंडर का पाइप खोलकर आग लगाने की भी कोशिश की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। मारपीट में मूलचंद (55), पार्वती (52), निशा (24), बृजेश (15) और राकेश (16) घायल हो गए। मूलचंद ने दोमहिला समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शाहगंज: कोतवाली क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अरुण (17), प्रमोद कुमार (24), निन्हा (45), गुड्डू (22), मीना (42), शोभवती (45), शुभम (15)गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed