{"_id":"58a35cf54f1c1b564fd84c2c","slug":"19-candidate-have-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें दिन 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें दिन 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
02- मछलीशहर विधानसभा से नामांकन करने पहुंची बसपा प्रत्याशी सुशील सरोज।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के छठवें दिन मंगलवार को सपा, बसपा और अपना दल समेत 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जफराबाद, शाहगंज और बदलापुर विधानसभा से चार चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।जबकि मछलीशहर से तीन, मुंगराबादशाहपुर से दो, मड़ियाहूं और सदर विस क्षेत्र से एक एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मल्हनी व केराकत विस के आरओ प्रत्याशियों का इंतजार ही करते रह गए लेकिन इन दोनों विधानसभा से एक भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिन भर गहमागहमी रही।
सदर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी दिनेश टंडन ने अपना पर्चा दाखिल किया। दिनेश टंडन जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। हालांकि सभी प्रत्याशियों के जुलूस कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से पहले ही रोक दिया जा रहा था। मछलीशहर विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर, बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज और ओजस्वी पार्टी के प्रत्याशी सुखराम ने पर्चा दाखिल किया।
मड़ियाहूं विधानसभा से लोकदल के प्रत्याशी सभाजीत ने पर्चा भरा। शाहगंज विस से निर्दल प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी व सुदामा देवी यादव, राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी दिनेश कांत यादव और बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामानंद निषाद ने पर्चा दाखिल किया। जफराबाद विस से लोकदल प्रत्याशी घनश्याम दुबे, निषाद पार्टी के प्रत्याशी आशीष, निर्दल प्रत्याशी दीपक यादव व प्रदीप ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
बदलापुर विस से ंभारतीय नव विकास पार्टी प्रत्याशी अरविंद शुक्ल, हम सबकी पार्टी प्रत्याशी अनिल, शिवसेना प्रत्याशी परितोष व निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) प्रत्याशी सभापति ने पर्चा भ्ारा । मुगराबादशाहपुर विस बसपा प्रत्याशी सुषमा व अपना दल (कृष्णा गुट) के प्रत्याशी सुशील ने नामांकन पत्र दाखिल किया।