फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिलचिलाती धूप से पसरा सड़कों पर सन्नाटा

चिलचिलाती धूप से पसरा सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से पसरा सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
सतहरिया। चिलचिलाती धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं गर्मी से डायरिया का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस समय 43 डिग्री तापमान पहुंच गया है। भीषण गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं। सुबह 11 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गुरुवार को सुजानगंज बाईपास की रहने वाली सीता देवी, 8 मई को सराय बीका निवासी मेवालाल, 4 मई को डिहाई का पूरा निवासी परमिला देवी डायरिया से पीड़ित हैं। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बीते 30 अप्रैल को ही सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फूड प्वाइजनिंग के चलते डायरिया से पीड़ित झारखंड के पाखुर जिले के निवासी हफिजुल, इंसुल, मुबारक, इजरायल, असलम, हुसैन, अयूब, सफिवुल को भर्ती कराया गया। जिनको इलाज के बाद छोड़ दिया गया।


डायरिया से बचाव के लिए करें यह उपाय
जौनपुर । अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निभापुर के चिकित्सक डॉ. शाहिद ने बताया कि गर्मी व डायरिया से बचने के लिए लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी ही पीना चाहिए। दूषित पानी होने की दशा में उबाल कर ठंडा करके इस्तेमाल करना चाहिए। आशा और आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर उपलब्ध ओआरएस का पैकेट और बच्चो को जिंक की गोली लेकर पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed