{"_id":"5caf8d08bdec221431497de5","slug":"181555008776-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े और दलितों को आबादी के अनुसार मिले आरक्षण 17-36-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े और दलितों को आबादी के अनुसार मिले आरक्षण 17-36-07
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कर्पूरी ठाकुर सेना(केटीए) के प्रदेश अध्यक्ष नम:नाथ शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अति पिछड़े और अति दलितों की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन किसी भी पार्टी द्वारा इन्हें कभी भी उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं दिया गया। वह अलीगंज स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्हंोंने कहा कि आरक्षण लागू होने के बाद भी इन जातियों को सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक व राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया। आज जब सरकार व उच्चतम न्यायालय भी आरक्षण के 50 प्रतिशत सीमा के ऊपर सवर्ण आरक्षण को स्वीकृति दे चुके हैं तो केटीएस मांग करता है कि अतिपिछड़ी और अतिदलित जातियों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाय और आज लोक सभा 2019 के चुनाव में भी उसके अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाय। उन्होंने कहा कि केटीएस अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अतिपिछड़ों और अतिदलितों में डॉ. आंबेडकर, डॉ. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने और हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं का आह्वान करता है। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा और संचालन जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा ने किया। कार्यक्त्रस्म को केटीएस प्रदेश महा सचिव गोपाल ठाकुर, राजमूरत एडवोकेट, पन्नालाल शर्मा, अंजय कन्नौजिया, श्रीकांत प्रजापति, बृजेश माली, दीपक चौरसिया आदि ने भी सम्बोधित किया।