{"_id":"5c97cc8cbdec2213f932f39e","slug":"181553452172-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक बनकर रह गए अल्पसंख्यक मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक बनकर रह गए अल्पसंख्यक मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि अल्पसंख्यक मतदाता राजनैतिक पार्टियों के लिए सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गए हैं। देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक तबके की सामाजिक व शैक्षणिक खस्ताहाली के लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। वह रविवार को सदर विधानसभा के अंतर्गत सोंगर बाजार में आल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन की आरे से आयोजित जन जागरूकता सम्मेलन बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हालात को सुधारने के लिए जस्टिस सच्चर ने 73 सूत्रीय सिफारिश सरकार से की थी। परंतु कांग्रेस तथा बीजेपी की सरकार ने सिफारिशों पर अमल नहीं किया। बीजेपी सरकार का सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसान बदहाल है, बेरोजगारी चरम पर है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष आशाद खान ने कहा कि पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी जनसमस्याओं को लेकर कार्य कर रही है। सभा को अरुण पांडेय, जिला सचिव मंजूर अहमद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर आसिफ शेख, कमालुद्दीन, असहाब, आरिफ, अलाउद्दिन, फरीद, आरिफ अंसारी, अब्दुल्लाह डंपी, तारिक खान, जफ़र मंसूरी, शाहनवाज, सल्ली आदि उपस्थित रहे।