फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आसमान में छाए बादल, पुरवा हवाओं ने बढ़ाई गलन

आसमान में छाए बादल, पुरवा हवाओं ने बढ़ाई गलन

Sun, 06 Jan 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल, पुरवा हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। आसमान में छाये बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद पुरवा हवाओं के चलते राहत नहीं मिली। लोग दिन में अलाव के पास बैठे नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पुरवा हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और मौसम में 51 फीसदी नमी रही।
शनिवार को सुबह पुरवा हवाओं के चलते कोहरे का असर कम रहा लेकिन हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में छाए बादलों के चलते धूप के लिए भी लोग तरस गए। बादल छटने के बाद दोपहर में खुछ देर के लिए धूप हुई लेकिन फिर से सूरज बादलों में ढंक गया। बादलों व सूरज के बीच लुका छिपी मे ंदिन बीत गया। और शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन अधिक रही। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। बाजारों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। जल्दी लोग घर पहुंच जा रहे जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। बीच में दो चार दिनों तक मौसम भले कुछ ठीक हुआ लेकिन ठंड से परेशान लोग धूप के लिए तरस जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। सुबह घने कोहरे के चलते दिन में नौ बजे तक सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चले तो हेड लाइट जलाकर। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन अधिक रही। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिल गई। धूप खिलते ही कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भी बाहर निकल आए। विकास भवन परिसर में धूप सेंकने के लिए कर्मचारी देर तक देखे गए। घरों की छत पर लोग पहुंचकर धूप का आनंद लिए। लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड शुरू हो गई और लोग जल्दी घर पहुंच गए। सुबह ठंड के चलते सबसे अधिक परेशानी स्कूल जानेवाले छोटे बच्चो को हुई। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश हुई तो फसलो को फायदा होगा। लेकिन आसमान में बदल कई दिन तक रहे तो सरसों की फसल पर माहो का अटैक हो सकता है।
विज्ञापन


रैन बसेरा में रात बिता रहे मुसाफिर
जौनपुर। ठंड को देखते हुए मुसाफिरों की सुविधा के लिए शहर में भंडारी रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो परिसर में नगरपालिका प्रशासन की ओर से रैन बसेरा स्थापित किया गया है। टेंट लगाकर बनाए इस रैन बसेरा में प्रतिदिन 20 से 25 लोग रात बिताते हैं। ठंड से बचाव के लिए यहां अलाव जलाने के साथ टेंट में रजाई और गद्दे का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें
जौनपुर। बाहर गाड़ी चला रहे हों या घर पर हों, हाथ और पैरों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों से ढककर जरूर रखें। पैरों व हाथों की अंगुलियां नीली पडऩा, दर्द और खुजली होने की दिक्कतों से बचने के लिए मोजे और दस्ताने जरूर पहनें। यदि दिक्कत ज्यादा है तो गुनगुने पानी से सेंकाई करें।

धूप निकलने पर करें वॉक
जौनपुर। वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरए मौर्या का कहना है कि अस्थमा या सांस संबंधी रोग से पीड़ित हैं तो सुबह की बजाय हल्की धूप निकलने पर ही टहलने जाएं। सुबह की सर्द हवा सांस की नली में दिक्कत बढ़ा सकती है, जिससे हृदयरोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। सुबह 8 से 10 बजे के बीच धूप लेने से विटामिन-डी की पूर्ति होती है।


फल, सब्जियों का करें सेवन
जौनपुर। वरिष्ठ चिकित्सक डा. विवेक कुमार मिश्र का कहना है कि खांसी-जुकाम व बुखार जैसी समस्याएं हों तो अदरख, तुलसी, हल्दी और कालीमिर्च जैसी घरेलू चीजों से बना काढ़ा पी सकते हैं। पानी भी गुनगुना करके ही पीना चाहिए। शरीर में ऊर्जा बढ़ाने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए मौसमी फल संतरा, अमरूद, पपीता, चीकू और सब्जियां पालक, चुकंदर, आंवला, गाजर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed