फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17560 farmers are deprived of benefits of Samman Nidhi

17560 किसान सम्मान निधि का लाभ पाने से हैं वंचित

Tue, 04 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
17560 farmers are deprived of benefits of Samman Nidhi
जौनपुर। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से 17 हजार 560 किसान वंचित हैं। इन किसानों का जिस गांव में पंजीकरण है, गलत मैपिंग के कारण उनका विवरण उस गांव में मिल ही नहीं रहा है। इसे अभी तक कृषि विभाग दुरुस्त नहीं कर पाया है। बुधवार से शिविर लगाकर कृषि विभाग इस खामी को दूर करेगा।
विज्ञापन

किसानों को खेती करने में सहूलियत के लिए सरकार ने पीएम किसान निधि के माध्यम से लागत का एक हिस्सा मुहैया कराती है। एक साल में तीन किस्तों में किसान को कुल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाना है। जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसान हैं, जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाना है। कृषि विभाग अभी तक छह लाख 28 हजार किसानों को लाभ दिला पाया है। उनके खाते में नियमित योजना की धनराशि जा रही है। इसके अलावा 9 हजार 440 किसानों के पंजीकरण में गड़बड़ी थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया और सूची सरकार को भेज दी गई है। मगर 17 हजार 560 किसान ऐसे हैं जिनका विवरण अब तक कृषि विभाग दुरुस्त नहीं कर पाया है। उनका आधार के अनुसार नाम व नंबर मेल नहीं खा रहा है। ऐसे किसानों से आधार आदि की फोटो स्टेट कापी ग्राम पंचायतों में जमा कराई जा रही है। बुधवार को शिविर के माध्यम उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सहज जन सुविधा केंद्र से कराएं पंजीकरण
जौनपुर। ऐसे किसान जिनका पंजीकरण पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए नहीं है। वे सहज जनसेवा केंद्र पर जाकर भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की प्रति के साथ आधार ,बैंक पास बुक , खतौनी व घोषण पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय और संबंधित राजकीय बीज भंडारों पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से लेकर 27 अगस्त ग्राम पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। इसमें ऐसे किसान जिनका गलत मैपिंग के कारण पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकरण किसी और गांव में हो गया है। उसका विवरण शिविर में दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए किसान को आधार की फोटोकापी कृषि विभाग के अधिकारी को देनी होगी। -जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed