फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आतंकियों के लिए मोदी ने तैयार की कब्र

आतंकियों के लिए मोदी ने तैयार की कब्र

Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों के लिए मोदी ने तैयार की कब्र

विज्ञापन
जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के लिए कब्र तैयार कर रखी है। अबकी बार सरकार बनी तो आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाएगा। मोदी सरकार ने पांच साल में 55 साल जैसा विकास किया है। पांच साल और मिलने पर 70 साल का हिसाब बराबर कर लेगी। करंजाकला क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में जौनपुर के भाजपा प्रत्याशी डा. केपी सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में कहा कि विपक्षी भयभीत हैं कि फिर मोदी सरकार बनी तो उन्हें अपने भ्रष्टाचारियों हो हिसाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में मायावती, अखिलेश यादव और कांग्रेस की सरकार रहती तो इतना विकास नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि यदि विकास के लिए दिल्ली से एक रुपया चलता है तो उसमें से केवल 15 पैसे ही गांव तक पहुंच पाता है। पहले विकास कार्य कागज पर होता था लेकिन अब सारे काम धरातल हो रहे हैं। शहरों को 24, तहसीलों में 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी में दो साल में 15 साल जैसा विकास हुआ है। 2017 के बाद से गुंडागर्दी खत्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं वह नकली बुआ का नहीं होगा। हम 2104 से बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को चांदी की गदा देकर सम्मानित किया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, शशि मौर्या, ऊषा मौर्या, हरिश्चंद्र सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, पु्ष्पराज सिंह, संजय पाठक, रविंद्र मिश्र, सतीश त्यागी, सतीश सिंह, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed