फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सांसद ऐसा हो जो व्यापारियों की सुधि ले और सहयोग करे

सांसद ऐसा हो जो व्यापारियों की सुधि ले और सहयोग करे

Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांसद ऐसा हो जो व्यापारियों की सुधि ले और सहयोग करे

विज्ञापन
जौनपुर। व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा देने की बात हर सरकार करती है लेकिन सरकार के फैसलों से सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी ही होते हैं। यह बात बुधवार को जेसीज चौराहा पर एक प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कही। व्यापारी सुरक्षा और कारोबार का अच्छा माहौल कारोबार करने के लिए चाहते हैं। उनका कहना है कि आए दिन लूट, छिनैती, चेकिंग के नाम पर शोषण से व्यापारी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि इंसपेक्टर राज के खात्मे की बात हर राजनीतिक दल करता है लेकिन लगातार इंस्पेक्टरों की दखल बढ़ती ही गई है। व्यापारी चाहते हैं कि उन्हें ऐसा माहौल मिले जिसमें लोग बिना रोकटोक कारोबार कर सकें। उनका कहना है कि कर प्रणाली के सरलीकरण की बात हो रही थी लेकिन जो जीएसटी आया वह जटिल है। उसको सरल बनाने के लिए काउंसिलर की तैनाती की जानी चाहिए, जो व्यापारियों को सही सलाह देकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करा सके। अधिकतर ने कहा कि व्यापारियों के सामने जीएसटी को लेकर काफी दबाव है। उसका प्रमुख कारण जिले में जीएसटी काउंसलर का न होना है। इस मौके पर राजीव पांडेय , रतन कुमार सोनकर , अमित सिंह, बब्बू सिंह, अरविंद , रमाकांत, त्रिभुनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोले व्यापारी -
- कपड़ा व्यावसायी अमित गुप्त का कहना है कि व्यापारियों के सामने जीएसटी को लेकर काफी दबाव है। उसका प्रमुख कारण जिले में जीएसटी काउंसलर का न होना है। जीएसटी के सरलीकरण के लिए एक ऐसे काउंसलर की व्यवस्था होनी चाहिए जो व्यापारियों को सही सलाह देकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करा सके। जानकारी के अभाव में रिटर्न दाखिल करने में आज भी व्यापारियों का काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- व्यापारी राना स्वदेश सिंह का कहना है कि जिले में ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधाएं नहीं होने के कारण काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रेलवे में ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू तो हुई हैं। लेकिन शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर से आना माल बाहर ही छोड दिया जाता है। कभी-कभी तो ट्रेन आती है स्टापेज का समय कम होने के कारण आधा माल उतरता है और ट्रेन में चला जाता है। दूसरे दिन जब ट्रेन आती है तो फिर से माल उतारा जाता है। जिसके कारण कई दिन का चार्ज उन्हें देना पड़ता है। जिससे नुकशान उठाना पड़ता है।

- व्यावसायी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो बुनियादी सु विधाएं मुहैया कराने को प्राथमिकता दे। सड़क, बिजली, पानी को बेहतर बनाने की पहल होनी चाहिए। शहर से बाहर निकलने वाली सभी सड़के रेलवे क्रासिंग के कारण लाक रहती हैं। कभी कभार एक घंटे तक गेट पर इंतजार करना पड़ता है। ओवर ब्रिज बनाकर रेल लाक को खत्म करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए सुरक्षा के लिए विशेष पहल होनी चाहिए। शहर की पहचान सफाई और वहां उपलब्ध सुविधाओं से होती है।


- कारोबारी विशाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सबसे अहम है। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए तो व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और उसका निस्तारण कराएं। रोजगार के बेहतर अवसर पैदा कराने वाले प्रत्याशी को व्यापारी अपना समर्थन एवं सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed