{"_id":"5cb7706bbdec2214442495d5","slug":"171555525739-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 26 उपद्रवी जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 26 उपद्रवी जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की उपद्रवियों पर नजर है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने 26 से अधिक उपद्रवियों को जिला बदर कर दिया गया है। 8400 लोगों के असलहे जमा कराए गए हैं। 39 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छ: लोगों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। 32 हजार 302 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए उपद्रवियों पर पुलिस की नजर है। जिले से बाहर जाकर अपराध करने वाले बदमाशों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, मऊ, बलिया से आकर जिले में अपराध करने वाले अपराधियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इनकी संख्या तकरीबन 150 है। उन्होंने कहा कि 32 हजार से अधिक लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वाले 183 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। छ: बदमाशों को गैंगेस्टर और 108 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने पकड़े गए हैं।
इन्हें किया गया जिला बदर
जौनपुर। जिलाधिकारी ने गुंडा निवारण अधिनियम के अंतर्गत जफराबाद थाना क्षेत्र के सकलदेव यादव, बांसदेव यादव, चंदवक के कृष्णा यादव, जीतेंद्र यादव, शाहगंज थाना क्षेत्र के जयराम यादव, लालजी यादव, दयाशंकर यादव, सदावृक्ष यादव, शैलेश यादव, संतराम यादव, आफताब आलम, जलालपुर थाना क्षेत्र के दीपक यादव उर्फ गब्बर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रवि सिंह, खेतासराय थाना क्षेत्र के नौशाद उर्फ मुन्नू, बब्बल, शाह आलम, पंवारा थाना क्षेत्र के संजय दूबे, शिवशंकर दूबे, सतीश चंद्र दूबे, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलेंदर बिंद, खुटहन थाना क्षेत्र के मोनू उर्फ समीर, सोनू उर्फ साहिल, मछलीशहर थाना क्षेत्र के शेर बहादुर यादव, कोतवाली थाना क्षेत्र के वसीम और मीरगंज थाना क्षेत्र के घनश्याम उर्फ नन्हे को जिला बदर किया है।