{"_id":"5c4f4c92bdec2256646aacce","slug":"171548700818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली ने रेलवे वाराणसी को हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली ने रेलवे वाराणसी को हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के पहाड़ीपट्टी गांव के क्रीड़ांगन पर चल रहा राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को रायबरेली व रेलवे वाराणसी के बीच फाइनल मैच खेला गया। रायबरेली ने रेलवे वाराणासी को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला फैजाबाद और रेलवे वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे वाराणसी की टीम ने 25-21 व 25-17 से विजेता रही। वही दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीएलडब्लू वाराणसी और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम 25-21 व 25-20 से विजेता रही। फाइनल मुकाबला रेलवे वाराणसी और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 25-23, 25- 19से जीत लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी और ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मामनित किया। रेफरी की भूमिका एके सचान ,विनय सिंह, वीरेंद्र एवं वीएस राय ने निभाई। कमेंटेटर रामचंद्र सिंह व स्कोरर जितेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर विजय सिंह जिला सचिव जिला बाली बाल संघ जौनपुर, ग्राम प्रधान राणा, अजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।