{"_id":"5c1a8effbdec2256dc68b28c","slug":"171545244415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी कांड के चार शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी कांड के चार शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के सरावां गांव स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर बुधवार को हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने काकोरी कांड के चार महानायकों राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान व रोशन सिंह का 91 वां बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर श्रद्घांजलि अर्पित की।
लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के समय चार महान क्रांतिकारियों ने लखनऊ के काकोरी में 9 अगस्त 1925 में लूटकर ब्रिटेन हुकूमत को ललकारा था। अंग्रेजों ने उनको गिरफ्तार कर फांसी दे दी। जिसमें पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर में, ठाकुर रोशन सिंह को केंद्रीय कारागार नैनी व अशफाक उल्लाह खान को फैजाबाद जेल में 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी। जबकि इस कांड के महानायक राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को दो दिन पूर्व यानी 17 दिसम्बर 1927 गोंडा जेल में फांसी दी गई थी। इस अवसर पर डॉ.धरम सिंह, मैनेजर पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, मंजीत कौर, दिशा आदि मौजूद रहे।