{"_id":"5cd46dadbdec22077a427727","slug":"161557425581-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी एक छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत आठ के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने और तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।
छात्रा मंगला पाल ने दिए गए तहरीर में अपने ही गांव के ग्राम प्रधान पति विनोद पाल सहित 8 लोगों पर आरोप लगाया है कि यह लोग सोमवार शाम को मेरे घर में घुस गए और पूर्व में लिखे गए मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बनाने लगे। सुलह समझौता पर राजी ना होने पर सभी लोगों ने मुझे मारा-पीटा तथा घर का सामान भी तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी विनोद पाल, मोखई पाल, सर्वजीत पाल, राजकुमार पाल, प्रवीण पाल सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।