फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मड़ियाहूं ने दस विकेट से जीता उद्घाटन मैच

मड़ियाहूं ने दस विकेट से जीता उद्घाटन मैच

Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं ने दस विकेट से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
मीरगंज। चौकी खुर्द के क्रीड़ांगन पर मंगलवार को अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सलाहकार सदस्य रेल मंत्रालय पुष्पेन्द्र सिह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच मड़ियाहूं व मुगराबादशाहपुर के बीच खेला गया।जिसमें मड़ियाहूं ने मुगराबादशाहपुर को दस विकेट से हराकर उद्घाटन मैच जीतते हुए अगले दौर मे प्रवेश किया।
टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुगराबादशाहपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। जिसमें कौशल ने 34 रन, किशन ने 26रन, जितेंद्र ने 16 रन व सतीश मौर्या ने 15 रन का योगदान दिया। मड़ियाहूं की तरफ से सौरभ ने तीन विकेट, शिवशंकर व अरविंद ने दो -दो विकेट लिया । जबाब में खेलने उतरी मड़ियाहूं की टीम ने 14.4 ओवर में बिना विकेट गवाएं 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे किशन पांडेय ने नाबाद 60 रन, सुशील ने नाबाद 41 रन बनाए। इसके पहले सलाहकार सदस्य रेल मंत्रालय पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि खेल से शरीर को ऊर्जा मिलती है और खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए खेल के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल कोई भी हो खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए। जिला स्तरीय क्रिकेट मैच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में आयोजित होने से ग्रामीण इलाकों के बच्चों में छीपी प्रतिभाएं निखरकर बाहर आएंगी। बुधवार को इलाहाबाद व जौनपुर टीम का मुकाबला होगा।इस अवसर पर बच्चा सिंह, संतोष सिंह, आनंद सिंह, रामकुमार सोनी, मुकेश यादव, चंदन चौहान, महेंद्र सिंह व चिंतामणि यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कबड्डी में कला संकाय की टीम विजेता
जौनपुर। टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम विजेता रही। मंगलवार को वाणज्यि संकाय की महिला और कला संकायक के बीच खेले गए फाइनल मैच में कला संकाय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डा. संतोष कुमार सिंह, डा. रजनीश सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. तेज बहादुर सिंह, डा. शेखर सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका रविचंद्र यादव, सुरेश चंद्र यादव, मित्रसेन मौर्य, सुरेंद्र राव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed