{"_id":"5c30fe23bdec22570b2fdb6f","slug":"161546714659-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसुपुर ने केराकत को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसुपुर ने केराकत को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। कुलवंती इंटर कालेज नरायनपुर द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच परसुपुर व केराकत के मध्य खेला गया। जिसमें परसुपुर की टीम ने केराकत की टीम को चार विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
केराकत टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 82 रन बनाया। जवाब में उतरी परसुपुर की टीम ने 9 ओवर व चार गेंद पर ही 6 विकेट खोकर 83 रन बना लिया। इस दौरान परसुपूर ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने विजेता टीम के कैप्टन दिनेश कुमार व उपविजेता टीम के कैप्टन निलेश सोनकर को शील्ड देकर सम्मानित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जो सभी भेदभाव को मिटाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करता है।भाई चारा व प्रेम भी पैदा होता है। रेफरी की भूमिका कृष्ण मोहन, हैप्पी व अतुल ने निभाई। संयोजक प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्वती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण पांडेय, सुनील सिंह, रतन, सुबाष व राजकुमार आदि उपस्थित रहे।