{"_id":"6805422f6d9ff0eed60593e9","slug":"16-rural-roads-will-be-rejuvenated-rs-136-crore-will-be-spent-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-133017-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 16 ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.36 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 16 ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.36 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले बदहाल 16 सड़कों पर इंटरलॉंकिंग कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 1.36 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के दुरुस्त होने करीब 50 गांवों का आवागमन आसान हो जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल है। जिसपर पैदल चलना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़कों पर पानी व कीचड़ होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों को सुविधा मिले इसके मद्देनजर बीते माह विधायक रागिनी सोनकर की ओर से मछली शहर विधानसभा के 16 सड़कों को चिन्हित कर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के 16 सड़कों को पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना के तहत सुधारी जाएगी। जिसमें कुल एक करोड़ 36 लाख 90 हजार खर्च किया जाएगा। जिसका बजट जारी कर दिया गया है। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। टेंडर प्रकिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन सड़कों पर होगा इंटरलॉकिंग -जौनपुर। विकास खंड मडियाहूं के ग्रामसभा सरैया में रोड से रामदीन पटेल के घर तक इंटरलॉकिंग, बरसठी के ग्राम सभा गायोपुर में बुद्धिराम के घर से पंचम राम गौतम के घर तक, ग्रामसभा चौर में नहर से सभाजीत यादव के घर तक, मछलीशहर के ग्रामसभा जगदीशपुर में गौतम बस्ती से बिंद बस्ती होते हुए पासी बस्ती तक, ग्रामसभा करौदी चौहान बस्ती से सुनिधि चौहान के घर तक, ग्रामसभा लासा गोदाम से पाल बस्ती तक, मडियाहू में ग्रामसभा दबिलहां में पक्की सड़क से रामकिशुन पटेल के तक, ग्रामसभा मलिकानापुर में नहर के पुल से दाहिने तरफ अनुसूचित बस्ती तक, ग्रामसभा मनिकापुर में राजेंद्र प्रसाद बिंद के घर से अशोक बिंद के घर तक समेत 16 ग्रामीण सड़कों पर इंटरलॉकिंग किया जाएगा। इन सड़कों के दुरूस्त होने से करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के 16 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 36 लाख 90 हजार जारी कर दिया गया है। धनराशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेज दिया गया है। जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।-डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी