फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 named and 184 unidentified prosecuted in stone pelting and nuisance case on police, 9 sent to jail

पुलिस पर पथराव और उपद्रव मामले में 16 नामजद और 184 अज्ञात पर मुकदमा, 9 को भेजा जेल

Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 named and 184 unidentified prosecuted in stone pelting and nuisance case on police, 9 sent to jail
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में शुक्रवार की रात अंडा की दुकान पर हुई चाकूबाजी में पहलवान बादल यादव (22) की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस अलर्ट रही। घटना के बाद आगजनी, तोड़फोड़ करते हुए प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधान समेत 16 नामजद, 184 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें नौ नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, धर्मापुर बाजार वारदात के बाद रविवार को खुला लेकिन खरीददार नहीं नहीं आ रहे थे। हालांकि जगह-जगह पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम धर्मापुर बाजार में एक अंडे की दुकान पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान बाद धर्मापुर ठकुरची गांव निवासी पहलवान बादल यादव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके साथी और जलालपुर थाना नेवादा गांव निवासी पहलवान अंकित यादव यादव को आठ बार चाकू घोंप दिया गया था, जिनका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं, वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रसाद तिराहे पर जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी थी। सीओ केराकत और थानाध्यक्ष गौराबादशापुर समेत रास्ते से गुजर रहे अन्य कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस पर निलंबित होने से पहले थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर 16 नामजद और 184 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें धर्मापुर निवासी व मामले में नामजद आरोपी प्रधान जय हिंद यादव, अभिषेक यादव, चंद्रभूषण यादव बीकेडी, सुरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, अच्छेलाल निषाद और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भी भेज दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हत्यारोपी विपिन के परिवार के लोग भयजदा
गौराबादशाहपुर। पहलवान बादल हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या करने के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इनमें तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही तनाव को देखते हुए मृतक और नामजद दो आरोपियों के घर पीएसी तैनात कर दी है, लेकिन मामले में जेल गए तीसरे आरोपी विपिन यादव के घर पीएसी नहीं तैनात की गई है। ऐसे में आरोपी के परिवार के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर भयजदा हैं। साथ ही धमकी मिलने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मृतक बादल के घर के पीएसी तैनात कर दी है। दूसरी ओर कबिरूद्दीनपुरगांव निवासी मामले के मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश राय उर्फ शिवम उर्फ गोलू राय के परिवार के लोग तीसरे दिन भी घर का ताला बंद कर फरार रहे। हालांकि पीएसी उनके घर पर तैनात की गई है। इसी तरह मामले में दूसरे आरोपी व सरैया गांव के रहने वाले मिथिलेश गिरी उर्फ डब्लू के घर भी फोर्स तैनात कर दी गई, मगर हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी विपिन यादव के घर पर कोई फोर्स तैनात नहीं की गई है। आरोपी विपिन के पिता राजनाथ यादव का कहना है कई लोग मेरे घर पर आकर धमकी दे रहे हैं, जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed