फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 injured in assault incidents

मारपीट की घटनाओं में 16 घायल

Mon, 29 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 injured in assault incidents
मड़ियाहूं /धर्मापुर/बरईपार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 16 लोग घायल हो गए। कहीं जमीन की खातिर लाठियां चटकीं तो कहीं छेड़खानी करने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरेमू गांव में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से रामनाथ गौतम (55), सिद्धू गौतम (35), बिट्टू गौतम (25) और दूसरे पक्ष से विजय गौतम (50), विकास गौतम (28), रामबहाल (40) को चोट आई। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मड़ियाहूं क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव में पुराने खंडहर की जमीन को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से पन्नालाल, पुनीत, प्रशांत, पीयूष, सुमन देवी को चोटें आई। दूसरे पक्ष से उमाशंकर, ज्ञानेंद्र, सुरेश जख्मी हुए। सभी का उपचार सीएचसी में चल रहा है। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटका गांव में पानी निकासी के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने रीता और ब्रह्देव की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष से महेंद्र की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed