फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में लगी योग की पाठशाला

ग्रामीण क्षेत्रों में लगी योग की पाठशाला

Sat, 22 Jun 2019 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में लगी योग की पाठशाला

विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को गांव-गांव योग की पाठशाला लगी। आसन और प्राणायाम सिखाकर लोगों को स्वास्थ रहने का तरीका सिखाया गया।
बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में अजीत योगी के निर्देशन में विधायक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. महेंद्र , तहसीलदार अजय पांडेय , नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला , अजय पांडेय , जनार्दन मिश्र, लालचंद पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत राम अवध ने योगाभ्यास किया। रामपुर जूनियर हाईस्कूल मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में धनंजय बाबू, छेदी लाल जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सूर्य नमस्कार, प्रणायाम आदि किया।
सुजानगंज के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रशिक्षक कडेदीन यादव व प्रधानाचार्य इंदु प्रकाश त्रिपाठी ने योग के महत्व के बारे में बताया। आद्या प्रसाद काशी प्रसाद, कॉलेज ऑफ एजुकेशन बालवरगंज, ललिता टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट थलोई के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। संचालन विजय कुमार तिवारी ने किया। सिंगरामऊ के राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने आभार जताया। महराजगंज के डा. भीमराव अंबेडकर पीजी कॉलेज में योग प्रशिक्षक डा. कमलेश यादव ने सहज आसन सिखाए। बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत सीपी सिंह, लालमणि यादव, जयसिंह यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर यादव ने योगाभ्यास किया। बक्शा के श्री यादवेश इंटर कालेज के मैदान में शिवपूजन एवं इंद्रभान ने योगाभ्यास कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, बीडीओ रमाशंकर सिंह, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, जयशंकर पाल, अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्र आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक में क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी, भाजपा काशी प्रांत मंत्री अनिल सिंह, नृपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षक शंकर यादव के निर्देशन में आसन किया। आईटीआई कॉलेज पड़रक्षा में डॉ त्रिभुवन विश्वकर्मा, श्रीकांत सिंह, विनोद सिंह अरुण सिंह, चंद्रिका यादव , रामेश्वर सिंह आदि ने योग किया।
विज्ञापन

मछलीशहर के बिहारी महिला महाविद्यालय में कुलदीप ने योगाभ्यास कराया। एसडीएम मंगलेश दूबे, नायब तहसीलदार तथा बीडीओ राजीव राय मौजूद रहे। फौजदार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीताराम यादव एवं शिक्षक, राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, बिहारी महिला बीटीसी कालेज, नगर पंचायत के कर्मचारियों और दियावांनाथ मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। गौराबादशाहपुर के सुधाकर सिंह फाउंडेशन और ग्रामोदय इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने योग के फायदे बताए। राहुल सिंह, मनोज सिंह, प्राचार्य रूबी राय, मनीष सिंह, पुर्णिमा सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहा आचार्य कृष्ण मुरारी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। जेसीआई शाहगंज संस्कार व सेंट थामस इंटर कालेज ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया। मुरारीलाल ने योगाभ्यास कराया। शाहपंजा स्थित उत्सव वाटिका में प्रशिक्षक वीरेन्द्र यादव, पुराना चौक मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य एनपी उपाध्याय, प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, एण्टोनी सामी, गुलाम साबिर, डा. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश चौबे, अभिषेक सिंह, मनोज पाण्डेय ने योग किया।


एनसीसी कैडेटों ने सीखे योग के गुर
जौनपु्र। योग दिवस पर शुक्रवार को 98 बटालियन और 5 यूपी स्वतंत्र कंपनी के कैडेटों ने शिविर में योगाभ्यास किया। 98 यूपी बटालियन के शिविर में 500 कैडेटों ने योग और प्राणायाम कर स्वस्थ रहने का तरीका सीखा। डा. ध्रुवराज यादव और जितेंद्र ने कैडेटों को योग से होने वाले फायदे को बताया और उसे अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर कर्नल परमदीप सिंह, मेजर पीपी सिंह, विनोद कुमार मिश्र ने योग में सहभागिता की। संचालन सुबेदार मेजर एजुद्दीन अंसारी ने किया। 5 यूपी स्वतंत्र कंपनी के कैडेटों ने योग शिविर में योगासन और प्राणायाम किया। इस मौके पर लेफ्निेंट कर्नल एपी सिंह, कैप्टन ओपी सिंह, सुबेदार जगतार सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह, सुखवेंद्र सिंह समेत 200 कैडेटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed