{"_id":"5c17ef1cbdec2256b86d6549","slug":"1545072449157-0-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदुलहक कालेज ने हण्डिया को 7-0 अंकों के अंतर से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदुलहक कालेज ने हण्डिया को 7-0 अंकों के अंतर से किया पराजित
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को अंतरमहाविद्यालीय हैंडबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ। प्रतियोगिका में कुल 5 महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ हरिद्धार के केंद्रीय प्रभारी राकेश ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। फाइनल मैच में फरीदुलहक महाविद्यालय ने पीजी कालेज हंडिया को 7-0 अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता बना। प्रतियोगिता का पहला मैच फरीदुल हक महाविद्यालय सरबहद शाहगंज एवं संतबुला सत्यनामदास महाविद्यालय दुल्लहपुर गाजीपुर के बीच खेला गया। फरीदुल हक महाविद्यालय की टीम ने संतबुला सत्यनामदास महाविद्यालय दुल्लहपुर गाजीपुर को 8-5 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच टीडी कालेज जौनपुर एवं हण्डिया पीजी कालेज प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें हण्डिया पीजी कालेज ने टीडी कालेज को 5-3 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच फरीदुल हक महाविद्यालय सरबहद और पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें फरीदुल हक महाविद्यालय ने पीजी कालेज गाजीपुर को 8-0 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए पीजी कालेज गाजीपुर और टीडी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर ने 3-0 से जीतककर तीसरा स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच फरीदुल हक महाविद्यालय सरबहद शाहगंज जौनपुर और हण्डिया पीजी कालेज प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें फरीदुल हक महाविद्यालय ने हण्डिया पीजी कालेज प्रयागराज को 7-0 अंकों के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर डा. शेखर सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, संजीव, अचल, दुर्गेश, डा. संजय श्रीवास्तव, डा. तबरेज आलम, रजनीश सिंह, डा. राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश एवं भानू प्रताप उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। निर्णायक सचिन शुक्ल, रंजन श्रीवास्तव और रहमतुल्लाह रहे।
विज्ञापन