फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

Fri, 14 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के पुनर्गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हुसेनाबाद स्थित हाइड्रिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आठ जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों के प्रति लचर रवैया अपना रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2018 वापस लेने, आगरा फ्रेंचाइजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण निरस्त करने, सरकारी क्षेत्र के बिजली उत्पादन गृहों के नवीनीकरण व उच्चीकरण करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने और नियमित प्रकृति के कार्यों में संविदा व ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर संविदाकर्मियों को नियमित करने आदि की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो आठ जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर इंजीनियर हरीश प्रजापति, जिला संयोजक निखिलेश सिंह, बीके गुप्ता, एसके सनोरिया, राम अधार, संजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, मोहन पांडेय, विजय यादव, निधि श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव, विजय चौहान, सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed