{"_id":"5c12a7d242c7925d6e4fd2f8","slug":"15447265219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस दिए बिना ही तोड़ दिया गरीबों का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस दिए बिना ही तोड़ दिया गरीबों का घर
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफराबाद। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बिना सूचना के अतिक्रमण हटाने पर गुरुवार को कस्बे के लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि जिन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं किया है, उनके घरों को भी तोड़ा जा रहा है। वहीं, नोटिस दिए बगैर कई लोगों घर ढहा दिए गए। लोगों ने अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नगर पंचायत में बुधवार से हाईकोर्ट के आदेश पर बाजार की सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर ढहाया गया था। कोर्ट का आदेश है कि जफराबाद बाजार के मुख्य मार्ग को 18 फीट चौड़ा किया जाए। आदेश का अनुपालन में गुरुवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार लेखपाल तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के नेतृत्व में मोहल्ला नासही निवासी विनोद कुमार तथा रामजी गुप्ता का घर ढहा दिया गया। विनोद समोसा बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाते है। रामजी गुप्ता बुजुर्ग हैं। वह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। विनोद और रामजी ने आरोप लगाया कि हम लोग अधिकारियों से गुहार लगाते रहे कि हमारे घर अतिक्रमण के दायरे में नहीं हैं। इसके बावजूद हमें कोई नोटिस दिए बगैर हमारे घर गिरा दिए गए। बाद में जब फीता से नाप की गई तो स्पष्ट हो गया कि दोनों के घर अतिक्रमण के दायरे में नहीं थे। रामजी गुप्ता, विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में उप जिलाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन