{"_id":"5c0eb039bdec2241975ff9d0","slug":"154446652815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों का तैयार होगा कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों का तैयार होगा कोड
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा में की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकल विहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए इस बार हर केंद्र पर पचास फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। सभी कक्ष निरीक्षकों को कोड एलाट किया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों का क़ोड तैयार किया जा रहा है। कोड के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने से इसकी जानकारी आसानी से हो सकेगी की किस कोड के शिक्षक किस परीक्षा केंद्र पर लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकॉर्डर के साथ कक्ष निरीक्षकों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी डीआईओएस की निगरानी में की जाएगी। पहले बोर्ड परीक्षा में कालेज के शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर परीक्षा करा ली जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। परीक्षा ड्यूटी में पचास फीसदी शिक्षक विद्यालय के होंगे और पचास फीसदी बाहरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इतना ही नहीं ड्यूटी में लगने वाले हर कक्ष निरीक्षकों का कोड तैयार किया जा रहा है। हर परीक्षा केंद्र पर कोड के हिसाब से ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर केंद्र पर सुविधा साधनों के हिसाब से छात्रों का आवंटन किया जाएगा। हर विद्यालय पर एलाट किए गए छात्रों की संख्या और परीक्षा कक्षों की संख्या के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों को सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन