{"_id":"5c0eafdfbdec2241b3027c9a","slug":"15444664383-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालक समेत आठ घायल
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो मासूमों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदलापुर में बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार बाल बाल बच गया जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दूकान में घुस गया। जिसकी चपेट में आने से दो मासूमों समेत तीन लोग घायल हो गए। बिजय गुप्ता की किराना की दूकान पर बैठी मल्हनी बाजार निवासी उर्मिला देवी (35), राहुल का पांच वर्षीय बेटा देव और जिगर (3) घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर चौक पर सिंगरामऊ रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसपर सवार युवक बाल बाल बच गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मौके पर वाराणसी लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। बदालापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी राकेश यादव अपनी बाइक से बदलापुर आए थे। वह एक बाइक मिस्त्री की दूकान से जैसे ही हाईवे पर पहुंचा तभी सिंगरामऊ की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार युवक तो बाल बाल बच गया पर बाइक ट्रक के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव निवासी कनीज फात्मा (45) पत्नी जीशान अहमद अपने पुत्र फैजान अख्तर (19) के साथ रिश्तेदार के घर जौनपुर से सोमवार की सुबह लौट रही थी। आयर मानिस ढाबा के समीप सामने आये बाइक सवार को बचाने में वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से दोनों घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गुरैनी मानीकला मार्ग पर सोमवार की शाम 5:30 बजे दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । करीब आधे घण्टे तक घायल सड़क पर कराहते रहे लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आधे घण्टे बाद राहगीरों की मदद से किसी तरह घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से पीएचसी सोंधी के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत गम्भीर है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचना नहीं हो सकी है।