{"_id":"5c0eafaebdec2212cc53aba9","slug":"154446639013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के अभिनेता,अभिनेत्री व निर्देशक पर परिवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के अभिनेता,अभिनेत्री व निर्देशक पर परिवाद
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। हिंदी फिल्म ‘केदारनाथ’ में केदारनाथ धाम में मंदिर के पास आपत्तिजनक दृश्य फिल्माने के मामले में अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह की दरख्वास्त पर एसीजेएम द्वितीय धनंजय मिश्र की अदालत में सोमवार को फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह, अभिनेत्री सारा अली खान और निर्देशक अभिषेक कपूर के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। अदालत ने वादियों बयान के लिए 17 जनवरी की तिथि नियत की है। परिवादी सिद्धार्थ सिंह निवासी शास्त्री नगर, कोतवाली की ओर से अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव और रवींद्र विक्रम सिंह ने अपनी दरख्वास्त में तर्क दिया कि फिल्म 2013 में केदारनाथ धाम में हुई त्रासदी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे, उसी दौरान प्रेम कहानी दर्शाते हुए बनाई गई है। इसमें सुशांत और सारा के केदारनाथ मंदिर परिसर के पास आपत्तिजनक सीन, वल्गर डांस दिखाया गया है। यही नहीं, बाढ़ के बैक ग्राउंड में भी आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। उनका कहना है कि केदारनाथ पवित्र तीर्थ स्थान है, जहां हजारों दर्शनार्थी दर्शन करने जाते हैं। फिल्म में ऐसे दृश्यों से हिंदू आस्था और मान्यता पर चोट पहुंची है। कहा कि व्यवसायिक लाभ के लिए धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाले सीन फिल्म में डाले गए हैं। इससे देश में अस्थिरता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उत्तराखंड के सात जिलों में तनाव को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवादी ने बतौर सबूत अखबारों की कटिंग भी अदालत में पेश कर आरोपियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन