{"_id":"5c057512bdec224192170241","slug":"154386156520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देख चकित हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देख चकित हुए लोग
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के मौके पर सोमवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देख लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन डायट परिसर में किया गया था। टाइमलाइन रेस में आकाश यादव व निखिलेश गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि शुभम सरोज व मंगल कनौजिया दूसरे स्थान पर रहे। स्टेप दौड़ में प्रवीण कुमार प्रथम, अमन द्वितीय और अमित तीसरे स्थान पर रहे। बाल बैलेंसिंग प्रतियोगिता में आयशा व अंचल ने बाजी मारी जबकि छड़ी दौड़ में कुमारी खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के अंदर असीमित प्रतिभा होती है। उन्हें परिष्कृत कर के उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और हवा में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गहना कोठी के विनीत सेठ ने 60 बच्चों को ट्रैकसूट प्रदान किया। पशु चिकत्साधिकारी डा. सूरजभान राजभर ने दिव्यांग बच्चों के लिए एलईडी टीवी भेंट किया। कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, डा. मंजूलता वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह तथा संचालन डा. सभाजीत यादव ने किया। डा. आरएन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी डा. राजीव कुमार यादव, मंगरुराम, मनोज कुमार यादव, अतुल प्रकाश, सुरेश चंद्र पांडेय मौजूद थे। सर्व शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक मंजू पासवान ने अतिथियों का स्वागत किया और आशुतोष रघुवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन