{"_id":"5c0421cabdec2241671397dd","slug":"15437747102-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर दौड़ में प्रभाकर क़ा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर दौड़ में प्रभाकर क़ा दबदबा
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। चरियाही स्टेडियम पर हुई दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम प्रभाकर यादव, द्वितीय हरिओम सरोज, तृतीय अमन चौरसिया रहे। पद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम आशीष मिश्र, द्वितीय अमन चौरसिया ,तृतीय सत्यम रहे। आठ सौ मीटर में आशीष प्रथम, आशीष यादव को दूसरा, शिवनाथ बिंद को तीसरा स्थान मिला। चार सौ मीटर बालिका वर्ग में प्रथम काजल मिश्र ,द्वितीय शिल्पा ,तृतीय आकांक्षा शर्मा रही। सौ मीटर बालिका दौड़ में प्रथम साक्षी यादव ,द्वितीय अंजली तृतीय काजल रही। सौ मीटर बालक में प्रथम राज सिंह ,द्वितीय बिनोद,तृतीय विपिन रहे। चार सौ मीटर बालक में प्रथम सुमित पाण्डेय ,द्वितीय दीपक यादव, तृतीय आशीष ,कुश्ती में रोहित, गोला थ्रो में प्रथम सत्यम, द्वितीय शनि सिंह, तृतीय प्रभाकर ,लम्बी कूद प्रथम धर्मेन्द्र सरोज, द्वितीय राहुल, तृतीय नीरज रहे। गोला थ्रो में प्रथम सत्यम, द्वितीय शनि सिंह, तृतीय प्रभाकर रहे। लम्बी कूद में प्रथम धर्मेन्द्र सरोज, द्वितीय राहुल, तृतीय नीरज रहे। भारोत्तोलन में प्रथम पंकज, द्वितीय जगदीश, तृतीय राहुल रहे। वालीबाल फाइनल में राजेपुर 15 नौ से भटौली को हराया। विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय तिवारी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया। उद्यमी इंद्रीश यादव, हीरा लाल यादव, दीनानाथ सिंह, राकेश मिश्रा, दयाशंकर यादव रहे। निर्णायक मनोज यादव, शिवशंकर मिश्र, प्रधान सूबेदार यादव , गौरीशंकर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन