फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए करें काम------

कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए करें काम------

Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए करें काम------

विज्ञापन
मड़ियाहूं। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मड़ियाहूं की एक बैठक रामजानकी मन्दिर में हुई जिसमें गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम के सम्बंध में रणनीति बनी। मुख़्य अतिथि जिला महामंत्री लोकसभा मछलीशहर प्रमुख डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज हम 2019 चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस बात को समझकर आगे बढ़ना है कि 2014 में हमारे पास सिर्फ नरेंद्र मोदी का विकासवादी चेहरा और संगठन की शक्ति मात्र थी। हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ते थे वे आज मन्दिर मन्दिर भटक रहे हैं और स्वयं को सनातनी हिन्दू साबित करने पर तुले हुए हैं। जनता इनको पहचान चुकी है। यह सब मोदी के करिश्माई नेतृत्व की देन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हम सभी मिलकर पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाकर विरोधियों के फैलाए भ्रम को दूर करना है। विधानसभा प्रभारी डा. अजयेंद्र दुबे ने संगठन के महत्व को विस्तार से समझाते हुए आह्वान किया कि पार्टी द्वारा निर्धारित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाकर पार्टी के अभियान को मजबूती प्रदान करें। शमसेर सिंह व मनोज सिंह ने भी बैठक को सम्बोधित किया। इससे पूर्व सभी मण्डल अध्यक्षों ने पदयात्रा तैयारी से सम्बंधित ब्यौरा दिया। अध्यक्षता भैयाराम पटेल ने और संचालन विधानसभा प्रमुख डा.अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर शिवशंकर गुप्ता, प्यारेलाल बिंद, बृजेश मिश्र, राजेश सिंह, बनवारी सेठ ,संजय जायसवाल, बेदप्रकाश सिंह,राजेश जायसवाल, धीरज चंदन केसरी मिश्र, रविशंकर दुबे, ताड़कनाथ सरोज, जोखन दुबे, विजयबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed