{"_id":"5c02d5ecbdec2241742bd665","slug":"154368975115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। मजदूरी मांगने पर पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीजेएम पंचम कोर्ट के आदेश पर की है।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के दयालापुर गांव निवासी भागीरथी का आरोप है कि वह बदलापुर के ग्राम डुहिया ढेमा निवासी राम बहाल सिंह के घर काम के बदले मजदूरी मांगने गया था। जहां राम बहाल सिंह, पत्नी रामप्यारी तथा पुत्र बाम्बे सिंह ने मजदूरी देने के बजाय उसकी पिटाई कर दी। शिकायत लेकर वह पहले थाने गया। पुलिस ने थाने से भगा दिया तो न्यायालय की शरण लिया। इस पर सीजेएम पंचम की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश पुलिस को दिया। पुलिस कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।