{"_id":"5c02d5e8bdec22415168887d","slug":"154368974818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दो स्कूलों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दो स्कूलों पर लगाया जुर्माना
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग नहीं करने पर सदर तहसील में स्थित मरियम ओरिएंटल स्कूल बेनीगंज चुंगी व सारा चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल ढालगर टोला पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगते हुए दोनों स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 नवंबर से 10 जनवरी खसरा एवं रूबेला का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा एवं रूबेला का टीकाकरण लगाया जा रहा है। जनपद जौनपुर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है।