{"_id":"5c017ffabdec2241836bb049","slug":"154360221415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में वीरेंद्र और वंदना बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में वीरेंद्र और वंदना बनी चैंपियन
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। नागरिक पीजी कालेज जंघई में वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार तिवारी ने आखिरी दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया। विभिन्न खेलों मे छात्र वर्ग में देवेंद्र पांडेय, तथा छात्रा वर्ग में वंदना यादव चैम्पियन बनी। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव बृजेश यादव एवं संचालन डा.गंगेश दीक्षित ने किया। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद़, गोला फेंक, डिस्सकस थ्रो आदि खेल शामिल था। इस अवसर पर डा. कविता गुप्ता डा. रवि मिश्रा, डा. नीरज श्रीवास्तव, डा. अरविंद मौर्य, डा.रत्नेश शुक्ला, डा.संजय पाठक, डा.चन्द्रशेखर पांडेय, डा.छविनाथ उपाध्याय, डा.पवन कुमार दुबे, विनोद कुमार पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, दिनेश मिश्र, नवनीत रंजन मिश्रा, धनंजय देव पांडेय, कार्यालय अधीक्षक करुणेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
सांस्कघृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन
सिकरारा। क्षेत्र के गनापुर स्थित श्रीपति इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ मनाया गया। बच्चं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक के जरिए बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। छात्र- छात्राओं ने भांगड़ा, डंाडिया, लोक नृत्य, बरसाने की होली, कव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जिसमे संस्कार भी हो। विद्यालय के चेयरमैन डा. दृगेश यादव व उनके भाई बृजेश यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रभूषण यादव तथा संचालन मंजू मौर्या ने किया।