फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डोर टू डोर नारी सशक्तीकरण अभियान 20 दिसम्बर तक

डोर टू डोर नारी सशक्तीकरण अभियान 20 दिसम्बर तक

Sat, 01 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर नारी सशक्तीकरण अभियान 20 दिसम्बर तक

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक/आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसकी जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा हे।

अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समावेशित किया गया है। अभियान हेतु ब्लाक स्तर पर अभियान समितियों का गठन किया गया है। जो संबंधित विभाग के महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गॉव-गॉव जाकर महिलाओं को योजनाओं से अवगत कराएंगी। टीम में महिला एएनएम, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला आरक्षी एवं महिला शिक्षक शामिल होंगे। साथ में स्वयं सहायता समूहों एवं ख्याति प्राप्त स्वयंसेवी संस्था में कार्यरत महिलाओं को भी समितियों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुष्टाहार), जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि ब्लाक/ग्राम स्तरीय कर्मचारी को इस कार्य को संपादित करने हेतु निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed