फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हेलमेट पहनकर घर से निकलें, हादसा होने पर बच जाएगी जान: डीएम

हेलमेट पहनकर घर से निकलें, हादसा होने पर बच जाएगी जान: डीएम

Fri, 30 Nov 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनकर घर से निकलें, हादसा होने पर बच जाएगी जान: डीएम
 पुलिस स्थित सभागार में शुक्रवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि बाइक चलाने वाले हर व्यक्ति को हेलमेट पहनकर घर से निकलें। हादसे में भी जिंदगी सलामत रहेगी। यातायात नियमों का पालन कर देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। वह समापन के मौके पर अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराजिता का मतलब ऐसी नारी है, जिसे हराया न जा सके। यातायात माह में निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता में 80 फीसदी छात्राओं ने ही सफलता हासिल की है। यह उनकी ताकत का परिचायक है। आत्मनिर्भर बनकर छात्राएं अपराजिता हो सकती हैं। डीएम ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि हर मिनट पर चार व्यक्ति हादसे में हादसे में मारे जाते हैं।
विज्ञापन


नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले अधिक हादसे के शिकार होते हैं। छात्रों से कहा कि आप परिवार के सदस्यों को यातायात के बारे में जानकारी दें और खुद यातायात नियमों का पालन करें। प्रभारी पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात माह में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वाले की चेकिंग की की गई। सीओ सिटी नृपेंद्र ने कहा कि यातायात माह में समाज में एक संदेश देने के लिए हेलमेट लगाकर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने हादसों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसमें कमी आई है और यातायात पुलिस का प्रयास होगा कि हादसों को रोकने के लिए जो भी बन पड़े प्रयास करेें। उन्होंने यातायात माह की उपलब्धियां गिनाई। समारोह को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कारोबारी अरूण सिंह, रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य अमित गुप्ता, रोटरी क्लब के अमित पांडेय, राज कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनोज वत्स, पत्रकार राजकुमार सिंह, मोहम्मद अब्बास, प्रतिसार निरीक्षक जयराम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed