{"_id":"5c017eb1bdec2241cc6182dd","slug":"15436018858-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा श्रीकृष्ण दत और सहजानंद पीजी कालेज को वाक ओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा श्रीकृष्ण दत और सहजानंद पीजी कालेज को वाक ओवर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में राजीव गांधी महाविद्यालय, आजमगढ़ का सामना विश्वविद्यालय परिसर की टीम से हुआ। राजीव गांधी महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। दीपक गुप्ता ने 45, आकाश पांडेय ने नाबाद 37 एवं आनंद पासवान ने 25 रनों का योगदान दिया। रजनीश यादव ने 2, नवीन मिश्रा एवं कृष्ण कुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में पूर्वांचल विवि परिसर की टीम 7.4 ओवर में महज 19 के योग पर ही सिमट गई। अविनाश ने 3.4 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट तथा विनीत दूबे ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। राजीव गांधी महाविद्यालय ने 186 रनों से यह मैच जीत लिया।
वहीं इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर और कूबा महाविद्यालय आजमगढ़ के बीच मैच होना था मगर कूबा महाविद्यालय की टीम के नहीं आने के कारण राजा श्रीष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय को वाकओवर मिला। दिन के तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए टीडी पीजी कालेज जौनपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। शक्ति सिंह ने 27, विशाल सिंह ने 22 तथा सुशील यादव ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। मड़ियाहूं पीजी कालेज की तरफ से नितेश कुमार ने 3 विकेट एवं शिवम ने 2 विकेट लिए।
निर्धारित 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मड़ियाहूं पीजी कालेज की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 26 रन ही बना सकी। दर्शन एवं शक्ति सिंह तीन-तीन विकेट तथा सुशील यादव ने दो विकेट लिए। टीडी पीजी ने 107 रन से मैच जीत लिया। एक अन्य मैच में गन्ना कृषक महाविद्यालय की टीम के नहीं आने के कारण स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर को वाकओवर दिया गया।