फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धान क्रय केंद्र खोलने के लिए विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

धान क्रय केंद्र खोलने के लिए विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र खोलने के लिए विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
बदलापुर। किसानों की समस्या को देखते हुए बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने धान क्रय केंद्र खोलवाने के लिए डीएम को पत्र लिख्रा है। बदलापुर विधानसभा में दस नए धान क्रय केंद्र खोलने के लिए पत्र लिखा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक से धान क्रय केंद्र दूर होने की शिकायत किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए विधायक ने बहरीपुर, महमदपुर गुलरा, रारी, तियरा, लेदुका, आनापुर, बहोरिकपुर, बनकट, भटपुरा तथा बाबूगंज स्थानों पर तत्काल धान क्रय केंद्र खोलने की मांग किया है। जिससे किसान आसानी से अपना धान बेंचकर उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। क्षेत्र में अभी तक विपड़न शाखा के दो केन्द्र महराजगंज तथा बदलापुर , कर्मचारी कल्याण निगम का बछाड़ी में साधन सहकारी समिति का आशा मधुपुर , भटौली गोठवां , रजनीपुर तथा चंवरी में खुला है। क्रय केन्द्र दूर होने के कारण किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed