{"_id":"5c002f4ebdec2241ac3bc6a8","slug":"15435160261518-40-59-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार 18-40-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार 18-40-59
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर आवाज बुलंद की। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कर्मचारियों के आंदोलन से जिला मुख्यालय से तहसीलों तक में कामकाज बाधित रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट का नाम जनपद सचिवालय रखे जाने की मांग उठाते हुए कहा कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार की दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति की जानी चाहिए। जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लिए दारुलसफा में कार्यालय आवंटित किया जाना चाहिए। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी तरह सभी तहसील मुख्यालयों पर भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट के धरना प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, शौकत अली, राजकुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुमार यादव, त्रिलोकी सिंह आदिल परवेज, मो. बेलाल, पंकज श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, भानु विश्वकर्मा, भूलन यादव, लक्ष्मीकान्त, अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन