{"_id":"5bfedccfbdec2241b770fb7b","slug":"154342937212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बाप का नहीं वह किसी का नहीं -अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बाप का नहीं वह किसी का नहीं -अमर सिंह
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। राजसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा। उन्होंने कहा कि जो बाप का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा। कहा कि अखिलेश समाजवादी नहीं, नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। भारत माता को डायन कहने वाले अखिलेश के साथ हैं। मोदी का कारवा बढ़ता रहेगा। मैं भाजपा में भले ही नहीं हूं लेकिन मोदी के साथ हूं। वह सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज मीरगंज में कला भवन, पुस्तकालय और लैब के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां से दूर-दूर तक कोई दूसरा विकल्प नहीं दिखता। केंद्र सरकार ने गरीबों को उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जनधन जैसी योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि भाजपा में कब जा रहे हैं। मै कहता हूं कि जो देश को आगे बढ़ा रहा है, मैं उसके साथ हूं। 125 करोड़ की जनता मेें ज्यादातर लोग मोदी के समर्थक हैं। कहा कि एससी-एसटी एक्ट मामले में दुष्प्रचार हुआ है। न्यायालय के आदेश में छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए था लेकिन आप लोग नाराजगी में मोदी का साथ मत छोड़िएगा, नहीं तो बदले का डंडा लेकर बुआ और बबुआ खड़े हो जाएंगे।
सांसद ने कहा कि श्रीराम मंदिर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहां मंदिर है और पूजा हो रही है। मोदी और योगी ही भव्य मंदिर बनवा सकते हैं। उन्होंने ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि रामचंद्र कह गए सिया से एक दिन कलयुग आएगा, बेटा अखिलेश राज करेगा, बूढा बाप जंगल जाएगा। समाजवादी पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति करती है, जो देश के लिए घातक है। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत किया। आयोजक अरुण कुमार सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आभार जताया। अध्यक्षता एमएलसी चेतनारायण सिंह और संचालन राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शिवकुमार सिंह, बच्चा सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।