फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सूखे नहर में खड़े होकर किसानों ने जताया आक्रोश

सूखे नहर में खड़े होकर किसानों ने जताया आक्रोश

Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सूखे नहर में खड़े होकर किसानों ने जताया आक्रोश
बक्शा। नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सूखी नहर में खड़े होकर आक्रोश जताया। किसानों ने कहा कि नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। गेहूं की बुआई को लेकर किसान निजी संसाधनों का सहारा लेने को विवश हैं। जिनके पास सिंचाई को कोई साधन नहीं है। वह नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के सुल्तानपुर, दरियावगंज, मई आदि गांवों के किसानों ने मंगलवार को सूखे नहर में खड़े होकर पानी नहीं छोड़े जाने पर रोष जताया। गोमती नदी से निकली विशुनपुर पंप नहर में पानी न छोड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने कहा कि पानी नहीं मिलने से खेती चौपट हो रही है। कैनाल पूरी तरह खर-पतवार व उगे घास-फूस से पटी पड़ी है। इसके पूर्व नहर की सफाई पिछले वर्ष ग्राम प्रधानों द्वारा धन आते ही करवा दिया गया था। सुल्तानपुर गांव की प्रधान सावित्री देवी के पति मानिकचंद दूबे ने बताया कि नहर की सफाई का आदेश मिला था। परन्तु जब सफाई करवाने का समय आया तो प्रधानों को जिम्मेदारी से हटा दिया गया। बताया गया कि अब कोई और विभाग कराएगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने नहर की सफाई कराने और पानी छोड़े जाने की मांग की। किसान अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री से करेंगे। इस दौरान किसान वशिष्ठ नारायण दूबे, जितेन्द्र कुमार दूबे, जोखन शर्मा, पद्माकर दुबे राजेश दूबे, रामभुवन यादव, विजय शंकर, विशाल, कृष्ण कुमार, महेंद्र दूबे, बचई शर्मा, प्रमोद गौड़, राम आसरे, नीलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed