{"_id":"5bfc402bbdec2241563e3dd6","slug":"154325820111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकरघा व लघु उद्योग से महिलाएं होगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथकरघा व लघु उद्योग से महिलाएं होगी आत्मनिर्भर
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न हथरघा उद्योग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत की बैठक में कार्य योजना बनाने मे सहयोग करेगी। बैठक को संबोधित करते हुऐ प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि छोटे छोटे हथकरघा व कुटीर उधोग लगा कर महिलाएं स्वय आत्म निर्भर हो सकती है। जैसे अगरबत्ती, इत्र, पुष्प गुच्छ, दरी आदि बनाकर वे स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। इस मौकेपर सबनम रिजबी, सोनम सिंह, अनुपम सिंह, अलका सिह, अनीता देवी, मुन्नी बेगम, बिद्यादेवी आदि मौजूद रही।