{"_id":"5bf8446fbdec2241b054d838","slug":"15429971502-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बेटी को बीएचयू में मिला तीन गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बेटी को बीएचयू में मिला तीन गोल्ड मेडल
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बीएचयू के 100वें दीक्षांत समारोह में जिले की बेटी तीन गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
जिले के माधवपट्टी गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति की बेटी शैलजा प्रजापति को एमएससी रसायन शास्त्र में सर्वोच्च अंक पाने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा शैलजा को पुजारी सरगना मेमोरियल मेडल एवं स्व. प्रो. सनत कुमार बसू मेडल से भी सम्मानित किया गया है। शैलजा भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपना कैरियर बनाना चाहती है। शैलजा की इस कामयाबी पर जिले के तमाम प्रबुद्धजनों व शुभेच्छुओं ने उन्हें बधाई दी है। शैलजा के पिता अशोक कुमार प्रजापति गाजीपुर जिले में सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उधर मछलीशहर के उमराना मोहल्ला निवासी विकास कुमार को एमएससी प्लांट बायो टेक्नोलॉजी सर्वोच्च अंक हासिल करने पर यह सम्मान मिला है। वह जीडीबीआर अकादमी के डायरेक्टर विमल कुमार मौर्य के पुत्र हैं।