फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुलायम सिंह की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं: पारस

मुलायम सिंह की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं: पारस

Fri, 23 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं: पारस
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन केक काटकर जिले भर में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराया। पार्टी कार्यालय पर सपा विधायक पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पारसनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उनके राजनीति में समाजवाद दिखाई देता है। उन्होंने गरीबों, दुखियों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों, व्यापारियों के हित में काम किया है। पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, राज नारायण बिंद, यशवंत यादव, विरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, राजनाथ यादव, राजदेव यादव, केशजीत यादव, शकील अहमद, राजन यादव, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण जायसवाल, सोचन राम विश्वकर्मा, डा. ईश्वरलाल यादव, पूर्व प्रमुख रामचंदर यादव, डा. लक्ष्मीकांत यादव, श्याम नारायण बिंद, राम अकबाल यादव, माला शुक्ला, विकास यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला सचिव एवं अखिल भारतीय यादव युवा महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषि यादव के नेतृत्व में पचहटियां स्थित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। मडियाहूं: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम का जन्मदिन नगर के रजिया कांप्लेक्स में मनाया गया। नगर के मिरदहा मोहल्ला और गडही मोहल्ला में चयनित गरीबों को पांच कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर एजाज कुरैशी, अत्ताउल्लाह खान, फिरोज अंसारी, जाहिद खान, शहजाद आजमी, गुड्डू टीवीएस, ईशा फारूकी, खालिद खान, मोहम्मद असलम, जहांगीर आलम आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर : पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, फिरोज खान, हाजी मो. सिद्दीक, विजय यादव, सूर्यभान, श्यामनारायण बिंद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की। खेतासराय: नगर पार्टी कार्यालय पर सतीश यादव त्रिदेव के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। मोहम्मद असलम खान, एजाज अहमद, गयासुद्दीन, सलीम अहमद, राकेश यादव, परवीन यादव, गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा के बरौली स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। जहां पूर्व विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर रामजतन यादव, उमेश सरोज , प्रीतम यादव, उमाशंकर पांडेय, प्रेमप्रकाश दुबे, ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज: नगर के रोडवेज एक हाल में ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, सैयद उरूज, पिंटू खान, अब्दुल्ला पहलावान, राम आसरे, जसीम, जैगम अब्बास, नौमान अहमद, चंदू प्रधान, शिव प्रसाद समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सतहरिया: क्षेत्र के मधुपुर स्थित बाबा प्रेम दास इंटर कालेज में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नागेंद्र बहादुर यादव, ओमप्रकाश टैगोर, रामलाल पाल, राजेश, प्रवीण सरोज, दिनेश चंद्र, लल्लन प्रसाद, रामस्नेही, कमलेश, गंगाराम, रामजीत यादव आदि रहे।
केराकत: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी संदेश यात्रा निकाली। गोबरा गांव के सतगुरु आवास से विधानसभा प्रभारी नीरज पहलवान के नेतृत्व में यह बाइक रैली रतनूपुर, भैंसा, मुड़ेला, चंदवक , खुज्जी केराकत कस्बा होते हुए थानागद्दी पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। रैली में राजकुमार सरोज सोनू यादव आदि से महेंद्र यादव, सुनील यादव शामिल रहे। खुटहन: सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गुरुवार को केक काटकर मनाया। इस मौके पर संतोष यादव, सुरेंद्रनाथ, समर बहादुर यादव, संजय, हरिश्चंद यादव, जगजीवन यादव, सिद्धार्थ यादव आदि मौजूद थे।


प्रगतिशील समावादी पार्टी ने मनाया जन्म दिन
जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से शेषपुरा स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव की अध्यक्षता में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह, आनंद यादव, प्रवीन, सुुभाष आदि मौजूद थे। संचालन नेहाल अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed